विविध

युवती के लापता होने की खबरों पर कबीरधाम पुलिस का खंडन, वीडियो कॉल पर परिजनों से कराई बात

बालिग युवती ने अपनी मर्जी से घर छोड़ने की बात कही, सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें प्रसारित नहीं करने की अपील

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा।
कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र की 20 वर्षीय युवती के लापता होने और पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं किए जाने संबंधी सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों का पुलिस ने खंडन किया है। पुलिस के अनुसार, सूचना मिलते ही युवती के संबंध में पतासाजी की गई और फोन एवं वीडियो कॉल के माध्यम से परिजनों की युवती से बातचीत कराई गई।
पुलिस द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक, युवती ने बातचीत के दौरान अपनी इच्छा से घर से जाने की बात कही। साथ ही, उसने अपने बालिग होने के संबंध में जानकारी एवं प्रमाण भी प्रस्तुत किए। युवती ने परिजनों को बताया कि वह वर्तमान में कहां है, किस स्थान पर काम कर रही है, उसका मोबाइल नंबर क्या है और वह किसके साथ घर से निकली थी।
पुलिस का कहना है कि युवती ने किसी भी व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की बात नहीं कही है। मामले को लेकर सोशल मीडिया पर प्रसारित खबरों को कबीरधाम पुलिस ने भ्रामक बताया है।
तथ्यों की पुष्टि के बाद ही खबर प्रसारित करने की अपील
कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों, सोशल मीडिया प्रतिनिधियों और पोर्टल संचालकों से अपील की है कि किसी भी घटना के संबंध में तथ्यों की पुष्टि किए बिना खबरें प्रसारित न करें। पुलिस ने सही एवं प्रमाणित जानकारी के आधार पर ही समाचार साझा करने की अपील की है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button