विविध
कवर्धा में किसान आंदोलन समाप्त, चक्काजाम खत्म होने से आवागमन सामान्य

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा। कवर्धा में किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर जारी आंदोलन समाप्त होने की खबर है। भारतीय किसान संघ के नेतृत्व में 23 सूत्रीय मांगों को लेकर किसानों ने बलराम किसान न्याय यात्रा के तहत प्रदर्शन किया था। चक्काजाम के कारण NH-30 सहित प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ था। आंदोलन समाप्त होने के बाद अब लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।




