जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली का कबीरधाम में भव्य स्वागत

कवर्धा। वडनगर से वाराणसी जा रही जल-जन सेवा संकल्प बाइक रैली का 29 एवं 30 सितंबर को कबीरधाम जिले में भाजयुमो जिलाध्यक्ष उमंग पांडेय के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। रेंगाखार के धवईपानी से शुरू हुई रैली बोड़ला होते हुए कवर्धा पहुंची, जहां सिग्नल चौक पर राउत नाचा, आतिशबाजी और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। रैली में देश के अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि भी दी गई।
दूसरे दिन सरस्वती शिशु मंदिर भगुटोला में ‘सेवा वाटिका’ के तहत वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद रैली पोंड़ी, पांडातराई और पंडरिया पहुंची, जहां बैगा नृत्य एवं राउत नाचा के साथ स्वागत हुआ। पंडरिया में पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओं का सम्मान किया गया। इसके बाद रैली कुकदूर और पोलमी होते हुए मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई।
रैली में दाहोद सांसद जसवंत सिंह सुमन, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, सांसद संतोष पांडेय सहित भाजपा एवं भाजयुमो के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।



