विविध

जिला के विकास कार्यों पर कलेक्टर की नजर, 10.73 करोड़ के गौरव पथ से चैपाटी तक निर्माण की समीक्षा

निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कवर्धा। शहर की विकास योजनाओं को गति देने और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने 6 नवंबर को कवर्धा शहर के विभिन्न निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और आगामी कार्ययोजना की जानकारी लेते हुए सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान जिला अस्पताल के सामने प्रस्तावित शिव वाटिका और पुराने जिला अस्पताल परिसर में प्रस्तावित पब्लिक गार्डन के लिए चिन्हित स्थलों का जायजा लिया गया। कलेक्टर ने इन स्थलों के विकास को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि शहरवासियों को बेहतर सार्वजनिक स्थल और हरियाली की सुविधा मिल सके।
10.73 करोड़ के गौरव पथ पर विशेष नजर
कलेक्टर ने राजनांदगांव बायपास से नवीन बाजार तक लगभग 10.73 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन गौरव पथ का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
2.25 करोड़ की चैपाटी का काम अंतिम चरण में
नगर पालिका कार्यालय के सामने लगभग 2.25 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन चैपाटी का काम अंतिम चरण में बताया गया। कलेक्टर ने शेष कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
गौधाम के लिए गांवों में होगा घास उत्पादन
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने समनापुर स्थित पुराने एसएलआरएम केंद्र और शहर में स्थापित गौधाम का भी जायजा लिया। उन्होंने गौधाम में गोवंश के लिए नियमित चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसपास के गांवों में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर घास उत्पादन की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शहर के विकास से जुड़े कार्यों में नागरिकों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाए। सार्वजनिक स्थलों के विकास, सड़क सुविधा, स्वच्छता और गौवंश संरक्षण के कार्यों में विभागीय समन्वय के साथ तेजी लाई जाए।
अब निगरानी और जवाबदेही भी जरूरी
शहर में करोड़ों रुपये की लागत से विकास कार्य किए जा रहे हैं। ऐसे में इन योजनाओं का लाभ आम नागरिकों को समय पर मिले, निर्माण की गुणवत्ता बनी रहे और स्वीकृत राशि का सही उपयोग हो, यह प्रशासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button