विविध

पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए जितेन्द्र नामदेव सम्मानित

कवर्धा। जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने वाले वरिष्ठ पत्रकार जितेन्द्र नामदेव को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बेमेतरा में आयोजित ‘शांति से समृद्धि तक, सेवा ही संकल्प’ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उन्हें श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
जितेन्द्र नामदेव पिछले करीब 18 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने ग्रामीण समस्याओं, सामाजिक सरोकारों, पुरातात्विक विरासत और वनांचल क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए आमजन की आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाई है। उनकी उपलब्धि पर जिले के पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने बधाई दी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button