विविध

सहसपुर लोहारा के गांवों में सांसद संतोष पांडेय का दौरा, विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने सहसपुर लोहारा विकासखंड के विभिन्न गांवों का दौरा कर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया तथा ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश भी दिए।
दौरे के दौरान सांसद ने ग्राम धनेलीडीह और कोसमंदा में सांसद निधि से स्वीकृत विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इसके बाद उन्होंने बाजार चारभाठा, अचानकपुर, वीरेंद्रनगर, रणवीरपुर और मजगांव पहुंचकर कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों से भेंट कर क्षेत्र की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।
ग्रामीणों को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आम लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे, भाजपा जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नरेश साहू, वरिष्ठ नेता ईश्वर साहू, जयप्रकाश कौशिक, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मनोज वैष्णव, जिला कार्यालय सह प्रभारी देवा चौबे, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुरेश पटेल, भगवानी साहू, मनोज पांडेय, सरपंच, उपसरपंच, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button