संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस की विस्तारित बैठक संपन्न, संगठन मजबूती व जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

कवर्धा। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के निर्देश पर चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत शहर कांग्रेस की विस्तारित बैठक का तीसरा एवं अंतिम चरण रविवार को राजमहल चौक स्थित दुर्गा मंदिर परिसर भवन में आयोजित किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों ने भाग लिया।
बैठक की अध्यक्षता शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने की। उन्होंने संगठन की रीति-नीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया। साथ ही उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव लेकर आगामी संगठनात्मक गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश और स्थानीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई। शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने बिजली दरों में वृद्धि और आम जनता से जुड़े अन्य मुद्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित के सवालों को लेकर लगातार संघर्ष करेंगे और संगठन को मजबूत बनाकर जनता के बीच जाएंगे।
बैठक में शहर कांग्रेस प्रभारी संतोष भक्कू यादव, पार्षद रूबी सिंह, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मणिकांत त्रिपाठी, पूर्व जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा कुमार नामदेव, सेवादल अध्यक्ष पदुम सेन, बूढ़ा महादेव मंडल से पुष्पलता जोशी एवं मंडल अध्यक्ष जयंत जायसवाल, मां विंध्यवासिनी मंडल से डोगेंद्र सेन, कैलाश नगर मंडल से रामनारायण सिन्हा, देवराज पाली, गुड्डू ठाकुर, भीष्म पांडे, सुशीला धुर्वे, जितेन कौशिक, विनोद पटेल, जगदीश गुप्ता, राजेंद्र, मनोज कुमार सिन्हा, रामावतार सोनी, परसराम मानिकपुरी, अनुसुईया धुर्वे, सीमा झारिया, सरिता झारिया, दीपिका झारिया, चैती जायसवाल, निर्मला जायसवाल, ज्योति मानिकपुरी, मीनाक्षी, पूर्णिमा मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।



