विविध

मोहतरा कला में अटल उद्यान भवन का लोकार्पण, विधायक भावना बोहरा ने की सराहना

कवर्धा/पंडरिया। विकासखंड पंडरिया के ग्राम पंचायत मोहतरा कला में निर्मित अटल उद्यान भवन का लोकार्पण विधायक के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच वर्षा निलेश चंद्रवंशी, पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विधायक का बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।
लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम पंचायत की इस पहल की सराहना करते हुए सरपंच वर्षा निलेश चंद्रवंशी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अटल उद्यान भवन ग्रामीणों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा तथा गांव के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाएगा।
सरपंच वर्षा निलेश चंद्रवंशी ने बताया कि अटल उद्यान भवन का निर्माण ग्रामीणों को बेहतर सार्वजनिक स्थान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया है। भवन परिसर में बैठने की समुचित व्यवस्था, आकर्षक उद्यान, प्रकाश व्यवस्था सहित विभिन्न सुविधाएं विकसित की गई हैं। इससे गांव के युवा, बुजुर्ग एवं सभी वर्गों के लोग सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक चर्चाओं के लिए एक स्थान पर एकत्रित हो सकेंगे।
उन्होंने बताया कि अटल उद्यान भवन का निर्माण उनके स्वयं के व्यय से कराया गया है। ग्रामीणों के अनुसार जनपद क्षेत्र में यह अपनी तरह की अनूठी पहल है, जिसकी चर्चा आसपास के गांवों में भी हो रही है। ग्रामीणों ने वर्षा निलेश चंद्रवंशी को निर्विरोध सरपंच चुनकर गांव के विकास की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसका वे लगातार निर्वहन कर रही हैं।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष राजेश्वरी महेंद्र, किशोर सानू तिवारी, ओमप्रकाश यदु, जनपद सदस्य उर्वशी माखन चंद्रवंशी, मनहरण साहू, विकास पांडे, कपिल चंद्राकर, मोहन चंद्रवंशी, संजय चंद्रवंशी, भागीरथी सोनवानी, संतोष चंद्रवंशी, अमन खनूजा, भानुमति साहू, शेखर सिंगरौल, दिनेश चंद्रवंशी, कल्प चंद्रवंशी, रोहित चंद्रवंशी, उपसरपंच ईश्वरी यादव सहित बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सरपंच वर्षा निलेश चंद्रवंशी ने विधायक भावना बोहरा एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button