विविध

लालपुर खुर्द में 16 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन, सांसद संतोष पांडेय ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद Santosh Pandey ने पंडरिया विकासखंड के ग्राम लालपुर खुर्द में 16 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें 11 लाख रुपये की लागत से पुलिया निर्माण एवं 5 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संतोष पांडेय ने कहा कि पुलिया एवं सीसी सड़क के निर्माण से ग्रामीणों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी तथा आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित बनेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार जनहित और विकास को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व एवं मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन में प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना, महतारी वंदन योजना, उज्ज्वला योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन किया जा रहा है, जिससे समाज के सभी वर्ग लाभान्वित हो रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं तथा उनके त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रभारी कल्याण सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष फलित साहू, पंडरिया मंडल अध्यक्ष रवीश ठाकुर, महामंत्री महेश यादव, नवलकिशोर पांडेय, तिवारी साहू, रोहित भास्कर, विशाल शर्मा, रमेश साहू, राजकुमार यादव, सरपंच अमृता रामकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
दुल्लापुर बाजार में किया वृक्षारोपण
इसके पूर्व सांसद संतोष पांडेय ने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ ग्राम दुल्लापुर बाजार स्थित सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के लिए जनभागीदारी अत्यंत आवश्यक है तथा प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button