विविध

सड़कों की गुणवत्ता में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधीक्षण अभियंता ने दिए सख्त निर्देश

कवर्धा, 12 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना मंडल दुर्ग के अधीक्षण अभियंता पी. मोहन राव सोनी ने कबीरधाम जिले के बोड़ला और पंडरिया विकासखंड में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत संचालित सड़क निर्माण एवं संधारण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने और सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मांदाघाट, रामचुवा, भोरमदेव, मोहगांव, पांडातराई, बैजलपुर, सरईसेत, बोक्करखार, बनगौरा, पीपरखुंटा, मुड़घुसरी और भुरसीपकरी सहित विभिन्न मार्गों के संधारण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही पीएम जनमन के तहत स्वीकृत शंभूपीपर-बरहापानी सड़क की गुणवत्ता भी जांची, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाई गई।
अधीक्षण अभियंता ने अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी तथा तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता और कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ठेकेदारों को पुनरीक्षित कार्ययोजना कार्यपालन अभियंता, परियोजना क्रियान्वयन इकाई, कवर्धा के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उन्हें समय पर पूरा कराया जा सके

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button