विविध

वर्षों बाद खुला जिला प्रेस भवन का अध्यक्ष कक्ष, नई कार्यकारिणी ने संभाला प्रभार

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
लंबे समय से चले आ रहे प्रभार संबंधी विवाद के बाद मंगलवार को जिला प्रेस क्लब कवर्धा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में प्रेस भवन में प्रवेश कर विधिवत प्रभार संभाल लिया। अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान विधिक सलाहकार अधिवक्ता प्रकाश चंद्रवंशी एवं अधिवक्ता विकास महोबिया भी मौजूद रहे।
भवन में प्रवेश के दौरान वर्षों से बंद अध्यक्ष कक्ष का ताला खोला गया। अंदर अध्यक्ष की कुर्सी धूल से ढकी मिली। इसके अलावा कई कमरों में धूल और अव्यवस्था नजर आई। कुछ पंखे खराब तथा लाइटें बंद मिलीं। बैठने की पर्याप्त व्यवस्था का भी अभाव दिखाई दिया।
नई कार्यकारिणी ने कहा कि अब प्रेस भवन की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, पंखों की मरम्मत और बैठने की सुविधाओं को दुरुस्त कर इसे पत्रकारों के नियमित उपयोग के लिए सक्रिय किया जाएगा। यहां पत्रकारों की बैठक, प्रेस वार्ता और जनहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए साझा मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
अध्यक्ष यशवंत सिंह ठाकुर ने स्थानीय मंत्री, जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि प्रेस भवन का उपयोग अब उसके मूल उद्देश्य के अनुरूप किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भवन किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि जिले के समस्त पत्रकारों का साझा मंच है।
उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर पत्रकार हित में कार्य करने का आह्वान किया।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button