विविध
100 गज के दायरे में तंबाकू बिक्री पर सख्ती, पंडरिया में 24 चालान

कवर्धा, 1 अक्टूबर 2026। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर पंडरिया में तंबाकू नियंत्रण एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। शैक्षणिक संस्थानों के आसपास 100 गज के दायरे में दुकानों की जांच की गई। नियमों के उल्लंघन पर 24 चालानी कार्रवाई की गई।
शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में विद्यार्थियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों की जानकारी देकर तंबाकू मुक्त वातावरण के लिए प्रेरित किया गया। टीम ने पान, किराना एवं अन्य दुकानों की भी जांच की और दुकानदारों को 18 वर्ष से कम उम्र के लोगों को तंबाकू उत्पाद नहीं बेचने तथा कोटपा अधिनियम-2003 के प्रावधानों का पालन करने की समझाइश दी।
अभियान में स्वास्थ्य, औषधि प्रशासन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम शामिल रही। विभाग ने नागरिकों और दुकानदारों से तंबाकू मुक्त पंडरिया बनाने में सहयोग की अपील की है।




