विविध

अक्टूबर से महंगाई का झटका! LPG से लेकर TV, फ्रिज और AC तक सब महंगा

त्योहारी सीजन में खरीदारी पर बढ़ा बोझ, कंपनियों ने इलेक्ट्रॉनिक सामानों के दाम बढ़ाए

कवर्धा। सीजीएन न्यूज़। अक्टूबर की शुरुआत आम उपभोक्ताओं के लिए राहत नहीं, बल्कि महंगाई का नया झटका लेकर आई है। त्योहारी सीजन में TV, फ्रिज, AC और वॉशिंग मशीन खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों की जेब पर अब अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। कई कंपनियों ने घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामानों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।
AC की कीमतों में करीब 5 से 8 प्रतिशत तक की सीधी बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा LED TV, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे जरूरी घरेलू उपकरण भी करीब 3 से 4 प्रतिशत तक महंगे हो गए हैं। ब्रांड और मॉडल के हिसाब से कीमतों में अंतर हो सकता है, लेकिन त्योहारी खरीदारी का बजट बिगड़ना तय माना जा रहा है।
कमर्शियल LPG सिलेंडर ने बढ़ाई कारोबारियों की चिंता
1 अक्टूबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में शहर के अनुसार करीब ₹62.50 से ₹71.50 तक का इजाफा किया गया है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा। कारोबारियों के लिए ईंधन लागत बढ़ने से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने का दबाव भी बढ़ सकता है।
घरेलू LPG उपभोक्ताओं पर नियमों का शिकंजा
घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए सब्सिडी वाले रिफिल की बुकिंग से जुड़े बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण का प्रावधान भी लागू किया गया है। जिन उपभोक्ताओं का आधार प्रमाणीकरण पहले ही हो चुका है, उन्हें दोबारा यह प्रक्रिया पूरी नहीं करनी होगी। हालांकि, जिनका प्रमाणीकरण लंबित है, उन्हें सब्सिडी संबंधी सुविधा में परेशानी से बचने के लिए प्रक्रिया पूरी करनी पड़ सकती है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button