विविध

फैक्ट्री में चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार और विधि से संघर्षरत बालक पर कार्रवाई

पंडातराई पुलिस व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई, ₹1.30 लाख का चोरी का सामान बरामद
CGN News | कबीरधाम। थाना पंडातराई एवं साइबर थाना कबीरधाम पुलिस ने गुड़ फैक्ट्री में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए पीतल एवं लोहे के सामान, जिसकी कुल कीमत करीब 1 लाख 30 हजार रुपए है, बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी लल्ला चंद्रवंशी ने थाना पंडातराई में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम कंझेटा स्थित उसकी गुड़ फैक्ट्री में 9 अगस्त की रात अज्ञात चोरों ने पीतल एवं लोहे के सामान की चोरी कर ली है। शिकायत पर थाना पंडातराई में अपराध क्रमांक 109/26, धारा 331(4), 305A बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान थाना पंडातराई पुलिस एवं साइबर थाना कबीरधाम की टीम ने तकनीकी जानकारी और पुलिसिया जांच के आधार पर संदिग्धों तक पहुंच बनाई। संयुक्त टीम ने सत्यनारायण मानिकपुरी (34 वर्ष) को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर 9 अगस्त की रात गुड़ फैक्ट्री में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
सत्यनारायण मानिकपुरी पिता रतन दास मानिकपुरी, उम्र 34 वर्ष, निवासी समनापुर अटल आवास, जिला कबीरधाम। मूल निवासी ग्राम छपला, थाना बिरसा, जिला बालाघाट।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने थाना पिपरिया क्षेत्र के ग्राम नेवारीगुड़ा स्थित एक अन्य गुड़ फैक्ट्री में भी चोरी की घटना को अंजाम देना बताया है। इस मामले में थाना पिपरिया पुलिस द्वारा पृथक से कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना पंडातराई एवं साइबर थाना कबीरधाम की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button