बढ़ते अपराधों के खिलाफ सर्व समाज और युवा कांग्रेस का जनआक्रोश आंदोलन आज, थाना घेराव व विधायक पुतला दहन की चेतावनी

पंडरिया। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अपराध, कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति तथा आदिवासी युवक के नरकंकाल मामले में न्याय की मांग को लेकर सर्व समाज, जागरूक नागरिकगण पंडरिया एवं जिला युवा कांग्रेस संगठन कवर्धा-पंडरिया द्वारा सोमवार 22 जून को जनआक्रोश रैली, विधायक पुतला दहन एवं पंडरिया थाना घेराव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों द्वारा जारी आमंत्रण के अनुसार पंडरिया क्षेत्र में हत्या, चोरी, नशाखोरी, सट्टा-जुआ, अवैध शराब के कारोबार सहित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि होने से आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। साथ ही आदिवासी युवक के नरकंकाल मामले में निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग को लेकर भी यह आंदोलन किया जा रहा है।
कार्यक्रम की शुरुआत वार्ड क्रमांक 11 धूलियापारा (मछली पसरा) पंडरिया में दोपहर 2 बजे से धरना-प्रदर्शन के साथ होगी। इसके बाद शाम 4 बजे जनआक्रोश रैली निकाली जाएगी तथा पंडरिया थाना का घेराव किया जाएगा। आंदोलन के दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए विधायक का पुतला दहन भी किया जाएगा।
आयोजकों ने प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, यूट्यूब चैनल एवं न्यूज़ पोर्टल से जुड़े पत्रकारों से कार्यक्रम में पहुंचकर जनहित से जुड़े मुद्दों को आमजन तक पहुंचाने का आग्रह किया है। उनका कहना है कि यह आंदोलन न्याय, सुरक्षा और अपराध मुक्त पंडरिया की मांग को लेकर आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार क्षेत्र की जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं न्याय की मांग को लेकर यह जनआंदोलन व्यापक जनसमर्थन के साथ आयोजित किया


