विविध

इंदौरी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

कवर्धा, 21 जून 2026।
नगर पंचायत इंदौरी द्वारा 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन “स्वस्थ आयु के लिए योग” थीम के अनुरूप उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया तथा स्वस्थ, संतुलित एवं निरोग जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से भारतीय योग संस्कृति को वैश्विक पहचान मिली है और आज 21 जून को संपूर्ण विश्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसी उद्देश्य को आगे बढ़ाते हुए नगर पंचायत इंदौरी में योग के प्रति जनजागरूकता एवं स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए विशेष आयोजन किया गया।
पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने अपने संदेश में क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने नागरिकों से नियमित योग अपनाकर स्वयं तथा समाज को स्वस्थ बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। योग शिक्षक आशीष कुमार चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में उपस्थित लोगों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर अध्यक्ष प्रतिनिधि महंगी लाल मंडले, मंडल अध्यक्ष खेलेश्वर साहू, मंडल उपाध्यक्ष मुकेश सिन्हा, मंडल महामंत्री एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज बंजारे, सीताराम साहू, कौशल तिवारी, पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी सहित नगर पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
सभी प्रतिभागियों ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हु

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button