विविध

लंबित वारंटों पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 वारंटी गिरफ्तार

न्यायालयीन प्रकरणों में लंबे समय से लंबित वारंटों की तामीली को लेकर कबीरधाम पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली और थाना कुंडा पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए कुल 10 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
पुलिस के अनुसार, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने 2 गिरफ्तारी वारंट और 1 स्थाई वारंट की तामीली की। गिरफ्तार किए गए वारंटियों में संतोष पटेल पिता कुमार पटेल (24 वर्ष), निवासी ग्राम छिरहा, तथा कार्तिक साहू (25 वर्ष), निवासी मजगांव शामिल हैं। वहीं स्थाई वारंटी प्रसनजीत बंजारे पिता धनंजय बंजारे (25 वर्ष), निवासी कवर्धा को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इसी तरह थाना कुंडा पुलिस ने 7 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार किया। इनमें सरजू राम चतुर्वेदी, संतोषी बाई पति सरजू राम, दीपा बाई पति प्रभुराम, प्रभुराम उर्फ अमोलवा पिता समरू, फगनी बाई पति समरू, अंजार दास पिता समरू और अर्जुन राम पिता समरू शामिल हैं। सभी ग्राम कोड़ापुरी, थाना कुंडा, जिला कबीरधाम के निवासी बताए गए हैं।
एक नजर में कार्रवाई
कुल गिरफ्तार वारंटी – 10
सिटी कोतवाली – 3 वारंट
कुंडा थाना – 7 वारंट
स्थाई वारंटी – 1
सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस ने बताया कि न्यायालयीन मामलों में लंबित वारंटों की तामीली को प्राथमिकता दी जा रही है। वारंटियों की तलाश, गिरफ्तारी और उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button