युवा कांग्रेस ने मनाया भारतीय युवा कांग्रेस का 66वां स्थापना दिवस

CGN News | कवर्धा
कबीरधाम जिला युवा कांग्रेस द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान कोशले द्वारा संगठन का ध्वज फहराकर सलामी देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया।
स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वृद्धाश्रम कवर्धा में फल वितरण कर सेवा कार्य किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया और जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार का संदेश दिया।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रभान कोशले ने कहा कि भारतीय युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज है। संगठन लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करता रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष अशोक सिंह, जिला महामंत्री भीषण पाण्डेय, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शितेश चंद्रवंशी, सेवादल जिलाध्यक्ष पदुम सेन, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस प्रदीप यादव, ब्लॉक अध्यक्ष युवा कांग्रेस कन्हैया रजक, अंगत पटेल, रोशन ठाकुर, अजय बंजारे, श्रवण साहू, दुर्गेश जायसवाल, राहुल सिन्हा, धर्मजीत खांडे, विक्की, कसुभम यादव सहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।





