विविध

प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान, सामुदायिक पुलिसिंग से शिक्षा को नई दिशा

समनापुर, 13 मई 2026।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने और सामुदायिक पुलिसिंग को मजबूत करने के उद्देश्य से ग्राम समनापुर में बुधवार को विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।
पुलिस विभाग द्वारा ग्राम समनापुर में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत अस्थायी स्कूल एवं निशुल्क कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना तथा उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना है।
समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन कर अपने परिवार, गांव और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
कक्षा 12वीं के सम्मानित विद्यार्थी
अश्वनी टेकाम – 71%
मंजुलता मेरावी – 68%
हिमानी मेरावी – 67%
यमुना धुर्वे – 65%
कुमारी माया यादव – 65%
चंद्रभान पालके – 62%
कुमारी रेशमा यादव – 60%
कक्षा 10वीं के सम्मानित विद्यार्थी
संयम काली – 73%
सासांक रजक – 70%
कुमारी भुनेसरी – 70%
कुमारी यशोदा – 69%
अरिमा – 68%
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, अभिभावक, शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने पुलिस विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button