सेवा निवृत्त प्राचार्य नंदलाल धूमकेती को ससम्मान विदाई

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ अनुसूचित जनजाति शासकीय सेवक विकास संघ, जिला इकाई कबीरधाम द्वारा विगत दिनों एक सादे एवं गरिमामय समारोह का आयोजन कर सेवा निवृत्त प्राचार्य नंदलाल धूमकेती को पारंपरिक रीति से ससम्मान विदाई दी गई।
जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री धूमकेती ने अपने शासकीय सेवा जीवन की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रशिक्षण अधिकारी के रूप में इटारसी (मध्यप्रदेश) से की थी। इसके पश्चात वे वर्ष 2000 से 2005 तक आईटीआई कोनी, बिलासपुर में पदस्थ रहे। वर्ष 2005 से 2017 तक उन्होंने आईटीआई कबीरधाम में सर्वाधिक समय तक सेवाएं दीं। आगे 2017 से 2019 तक डौंडीलोहारा में कार्यरत रहे तथा वर्ष 2019 से 30 अप्रैल 2026 तक आईटीआई सहसपुर लोहारा में प्राचार्य के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं।
उन्होंने अपने 34 वर्षों के शासकीय सेवा काल को पूर्ण निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूर्ण किया। सेवा के दौरान उन्होंने सामाजिक सरोकारों का भी सक्रियता से निर्वहन किया और भविष्य में भी एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहने की इच्छा व्यक्त की।
30 अप्रैल को उनके सेवा निवृत्त होने के अवसर पर संगठन द्वारा उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए नई पारी के लिए फड़ापेन से प्रार्थना कर सम्मान एवं शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आसकरण सिंह धुर्वे, जिला उपाध्यक्ष अंजोर सिंह सिदार, जिला महासचिव डॉ. केशव ध्रुव, जिला कोषाध्यक्ष प्रो. शिवराम सिंह श्याम, जिला सचिव शिवकुमार धुर्वे, जिला कार्य सदस्य रामबिलास पोर्ते, सर्व आदिवासी समाज के जिला महासचिव देवन धुर्वे सहित वीरेंद्र नेताम, मलेश मरकाम, जगदीश बिछौइहा, मानकुंवर धूमकेती, रामप्यारी श्याम, ममता एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





