विविध

डायल-112 की त्वरित मदद से आग में झुलसे व्यक्ति को समय पर मिला उपचार

सीजीएन न्यूज़ | चिल्फी, कबीरधाम
चिल्फी क्षेत्र के ग्राम शिवनी कला में आग की चपेट में आने से पैर झुलसे एक व्यक्ति को डायल-112 की टीम ने तत्काल अस्पताल पहुंचाकर समय पर उपचार उपलब्ध कराया।
जानकारी के अनुसार, डायल-112 ईआरवी चिल्फी पैंथर-01 को सी4 से घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही टीम तत्काल ग्राम शिवनी कला के लिए रवाना हुई। मौके पर बनिहार सिंह बैगा आग से झुलसे हुए मिले।
स्थिति को देखते हुए ईआरवी टीम ने बिना विलंब किए घायल व्यक्ति को वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिल्फी पहुंचाया, जहां उसे उपचार के लिए भर्ती कराया गया। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायल को आवश्यक चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
इस त्वरित सहायता कार्रवाई में आरक्षक क्रमांक 886 गंगाराम धुर्वे एवं चालक सुखदेव धुर्वे की सराहनीय भूमिका रही। अस्पताल में घायल को भर्ती कराने के बाद डायल-112 टीम अपने निर्धारित पॉइंट पर वापस लौट गई।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button