पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत पर कवर्धा में जश्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशियां

कबीरधाम। पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद पूरे देश में उत्साह का माहौल है। इसी क्रम में कवर्धा विधायक कार्यालय में भी कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन, देशभक्ति के नारों और आतिशबाजी के बीच कार्यालय परिसर उत्सवमय नजर आया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं स्थानीय विधायक विजय शर्मा की धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि विजय शर्मा ने कार्यकर्ताओं के साथ बंगाल की प्रसिद्ध झालमुड़ी खाकर खुशियां साझा कीं। उन्होंने सभी को मिठाई खिलाकर बधाई दी और इस जीत को ऐतिहासिक बताया।
श्रीमती शर्मा ने कहा कि यह जीत देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन की मजबूत रणनीति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की जनहितकारी नीतियों और सुशासन पर जनता ने एक बार फिर भरोसा जताया है।
उन्होंने आगे कहा कि पश्चिम बंगाल में कमल खिलना केवल राजनीतिक सफलता नहीं, बल्कि राष्ट्रवाद, विकास और पारदर्शी शासन की विचारधारा की जीत है। साथ ही कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि यह जीत विकास की राजनीति और जनता के विश्वास की जीत है। वहीं, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय ने इसे युवाओं की बदलती सोच और राष्ट्रवादी विचारधारा की विजय बताया।
कार्यक्रम में भगत पटेल, नितेश अग्रवाल, सतविंदर पाहुजा, अनिता धर्वे, नरेन्द्र मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित




