कबीरधामकवर्धा

संदिग्ध बाहरी व्यक्तियों पर कबीरधाम पुलिस की पैनी नजर, पंडरिया थाना क्षेत्र में 17 संदिग्धों के खिलाफ कार्रवाई*  

कवर्धा _पुलिस अधीक्षक * धर्मेंद्र सिंह (IPS)* के निर्देशन में जिले में *कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने* तथा *बाहरी संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी* व उनकी गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए लगातार *विशेष अभियान* चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक * पुष्पेंद्र बघेल एवं  पंकज पटेल* के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस *श्री भूपत सिंह धनश्री* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी पंडरिया नितिन तिवारी* के नेतृत्व में एक *विशेष अभियान* चलाया गया।

 

अभियान के तहत थाना क्षेत्र में विभिन्न *राज्यों से आए 17 संदिग्ध व्यक्तियों* को चिन्हित कर *पूछताछ हेतु थाना पंडरिया लाया गया।* पूछताछ के दौरान सभी व्यक्तियों द्वारा *अपनी पहचान व निवास स्थान के संबंध में स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई* तथा *लगातार गुमराह करने का प्रयास किया गया।* इस पर उनकी गतिविधियों को संदिग्ध मानते हुए पुलिस द्वारा *सघन जांच* की गई, जिसमें *उनके द्वारा जानबूझकर सही जानकारी छिपाने की आशंका पाई गई।*

 

संदिग्ध आचरण को देखते हुए पुलिस ने *धारा 128 BNS* के तहत *प्रकरण दर्ज कर* *उक्त सभी 17 व्यक्तियों को विधिवत न्यायालय में पेश किया।* मामले की *विस्तृत जांच जारी है* ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इन व्यक्तियों का किसी *अवैध गतिविधि, संगठित अपराध, नशा तस्करी या अन्य आपराधिक गतिविधियों* से कोई संबंध तो नहीं है।

 

इस पूरी कार्रवाई में *थाना प्रभारी पंडरिया नितिन तिवारी* के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुस्तैदी से कार्य किया। विशेष रूप से *आरक्षक 435 राजू चंद्रवंशी, 659 शैलेन्द्र सिंह राजपूत, 982 आकाश भोई, 667 कृष्णा महिकपुरी, 932 भुनेश्वर कौशिक एवं ओमप्रकाश* का *महत्वपूर्ण योगदान* रहा। पुलिस द्वारा की गई *त्वरित कार्रवाई* से क्षेत्र में *सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी* बनाया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक * धर्मेंद्र सिंह (IPS)* ने कहा कि *कबीरधाम पुलिस अपराध मुक्त और सुरक्षित समाज के लिए सतत प्रयासरत है।* उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि *किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियां, बाहरी व्यक्तियों की संदिग्ध उपस्थिति, अवैध गतिविधियां या अन्य किसी प्रकार की असामान्य घटना* दिखाई देती है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।

 

*कबीरधाम पुलिस सदैव जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।*

Advertisement Advertisement 2 Advertisement 3 Advertisement 4

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button