विविध

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत तक्ष पब्लिक स्कूल में हुआ वृक्षारोपण, विद्यार्थियों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

कवर्धा। तक्ष पब्लिक इंग्लिश मीडियम स्कूल, लालपुर चौक, कवर्धा में हृदय पंच शिक्षण समिति के तत्वावधान में “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम उत्साह और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के डायरेक्टर डॉ. कुशलचंद दशोमती साहू रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। वृक्ष हमें शुद्ध ऑक्सीजन, फल-फूल, भोजन, लकड़ी, छाया और अनेक प्रकार की औषधियाँ प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जीवन के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल भी करनी चाहिए।
इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे तथा अपने घरों और आसपास भी पौधारोपण कर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रकृति संरक्षण और हरित वातावरण के महत्व से भी अवगत कराया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button