विविध

जनमन आवास के नाम पर 3.20 लाख की ठगी, ठेकेदार पर FIR

5 बैगा हितग्राहियों से आवास बनाने के नाम पर लिए पैसे, डेढ़ साल बाद भी न मकान बना, न रकम लौटी

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
कवर्धा, 15 अक्टूबर 2026। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के ग्राम राजाढ़ार में प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के नाम पर पांच बैगा हितग्राहियों से कथित तौर पर 3 लाख 20 हजार रुपये लेने और आवास निर्माण नहीं कराने का मामला सामने आया है। हितग्राहियों की लिखित शिकायत पर पुलिस ने ठेकेदार कुमार मेरावी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 318(4) के तहत चिल्फी थाने में एफआईआर दर्ज की है।
पांच हितग्राहियों से वसूले 3.20 लाख रुपये
शिकायत के अनुसार, ग्राम शीतलपानी, पंचायत ढोलबज्जा निवासी ठेकेदार कुमार मेरावी ने आवास निर्माण कराने के नाम पर पांच हितग्राहियों से अलग-अलग रकम ली। इनमें देवसिंह से 60 हजार रुपये, मंधोर बाई से 60 हजार रुपये, पुसिया बाई से 60 हजार रुपये, कौशल्या बाई से 80 हजार रुपये और ननकी बाई से 60 हजार रुपये लेना बताया गया है। इस तरह कुल 3 लाख 20 हजार रुपये लिए गए।
हितग्राहियों का आरोप है कि करीब डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके आवासों का निर्माण नहीं कराया गया। बार-बार मांगने के बावजूद न तो रकम वापस की गई और न ही निर्माण कार्य पूरा हुआ। इसके बाद पांचों हितग्राहियों ने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जनमन आवास के नाम पर हितग्राहियों से वसूली पर सवाल
प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से निर्धारित किश्तों में आर्थिक सहायता दी जाती है। ऐसे में आवास निर्माण के नाम पर हितग्राहियों से रकम लेने और काम नहीं कराने के आरोप ने योजना के क्रियान्वयन पर सवाल खड़े किए हैं।
प्रशासन के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना में किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई के निर्देश हैं। ठेकेदार के विरुद्ध एफआईआर दर्ज होने को इसी दिशा में महत्वपूर्ण कार्रवाई माना जा रहा है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button