विविध

गुप्तापारा के संतोषी मंदिर चौक में महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा का हुआ भव्य अनावरण

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में आयोजित हुआ समारोह, गुप्ता समाज की एकजुटता और सामाजिक गौरव का दिखा उत्साह

कवर्धा। शहर के गुप्तापारा स्थित संतोषी मंदिर चौक में मंगलवार को महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा का अनावरण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा विशेष रूप से शामिल हुए। उनकी उपस्थिति में महर्षि कश्यप ऋषि की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
कार्यक्रम में गुप्ता समाज के अध्यक्ष प्रभात गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेंद्र गुप्ता, सचिव महेंद्र गुप्ता, कोषाध्यक्ष सहित समाज के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। वहीं मंच पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश वर्मा एवं गुप्ता समाज के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता भी विशेष रूप से मौजूद रहे।
समारोह के दौरान समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। महर्षि कश्यप ऋषि के जीवन, तपस्या, आदर्शों एवं समाज के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए प्रतिमा स्थापना को सामाजिक और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया गया। समाजजनों ने इसे आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपरा, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों से जोड़ने की महत्वपूर्ण पहल बताया।
इस अवसर पर समाज के पदाधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान की झलक देखने को मिली।
सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button