विविध

विद्या नगर में श्री विघ्नाशक गणेश उत्सव समिति एवं Everyone Boys Club का अनूठा आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

विद्या नगर में श्री विघ्नाशक गणेश उत्सव समिति एवं Everyone Boys Club का अनूठा आयोजन, भक्तिमय हुआ माहौल

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
गणेशोत्सव के दौरान कवर्धा में भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। विद्या नगर पीजी कॉलेज के पीछे श्री विघ्नाशक गणेश उत्सव समिति एवं Everyone Boys Club द्वारा गणेश पंडाल में उज्जैन के प्रसिद्ध महाकाल मंदिर की तर्ज पर विशेष भस्म आरती का आयोजन किया गया।
गणेश पंडाल में इस तरह की आरती का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मंत्रोच्चार, धार्मिक धुनों और आरती के बीच पूरा पंडाल भक्तिमय वातावरण में डूब गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस विशेष आयोजन में शामिल हुए और भगवान श्री गणेश के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
समिति के सदस्यों ने बताया कि गणेशोत्सव को केवल मनोरंजन और उत्सव तक सीमित न रखते हुए श्रद्धालुओं को धार्मिक एवं आध्यात्मिक अनुभूति कराने के उद्देश्य से इस बार कुछ अलग करने का प्रयास किया गया। उज्जैन महाकाल की भस्म आरती की परंपरा से प्रेरित इस आयोजन के जरिए श्रद्धालुओं को अनूठा धार्मिक अनुभव देने का प्रयास किया गया।
युवाओं की पहल बनी आकर्षण का केंद्र
आयोजन में युवाओं की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली। श्रद्धालुओं का कहना था कि इस तरह के धार्मिक आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button