विविध

कुर्मी महासभा सम्मेलन में विकास और आस्था का संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी करोड़ों की सौगात

विधायक भावना बोहरा की मांग पर डोंगरिया मंदिर विकास, सीसी रोड और नहर विस्तार की घोषणा

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया में आयोजित अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और विकास का भव्य संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पंडरिया विधायक Bhavana Bohra एवं समाजजनों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री ने जलेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद आयोजित सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने विधायक भावना बोहरा की मांग पर डोंगरिया मंदिर के विकास एवं सौंदर्यीकरण के लिए 50 लाख रुपए, ग्राम डोंगरिया से खरहट्टा तक 2.5 किलोमीटर सीसी रोड निर्माण तथा छीरपानी जलाशय की नहर विस्तार योजना की घोषणा की।
धार्मिक स्थलों के विकास से बढ़ेगा पर्यटन और रोजगार
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जलेश्वर महादेव मंदिर जैसे आस्था केंद्रों का विकास धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।
उन्होंने कुर्मी समाज की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज ने कृषि, शिक्षा, प्रशासन, राजनीति, सेना और सामाजिक सेवा सहित हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में देश में आस्था और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ने का कार्य हो रहा है।
भावना बोहरा ने जताया आभार
विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के विकास के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। डोंगरिया क्षेत्र को मिली विकास योजनाएं वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करेंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार धार्मिक स्थलों को केवल पूजा-अर्चना का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कृति, आस्था और सामाजिक एकता के प्रतीक के रूप में विकसित करने का कार्य कर रही है। काशी विश्वनाथ धाम, महाकाल लोक, अयोध्या श्रीराम मंदिर और केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण जैसे कार्य देश की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के उदाहरण हैं।
समाज के प्रतिभावानों का हुआ सम्मान
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों का सम्मान भी किया गया। विधायक भावना बोहरा ने सभी सम्मानितजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कुर्मी समाज छत्तीसगढ़ की कृषि, ग्राम विकास और सामाजिक समरसता की मजबूत पहचान रहा है।
उन्होंने कहा कि समाज की सबसे बड़ी शक्ति उसकी एकता, संस्कार और परंपराएं हैं। महात्मा ज्योतिबा फुले, माता सावित्रीबाई फुले, सरदार वल्लभभाई पटेल और छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे महापुरुषों के विचार आज भी समाज को प्रेरित कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma, राज्यसभा सांसद Laxmi Verma, तखतपुर विधायक Dharamjeet Singh, अखिल भारतीय कुर्मी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश कटारिया सहित बड़ी संख्या में समाजजन, जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button