
कवर्धा, 11 जनवरी 2025।
कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार मिल रही है। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीण अंचलों को मजबूत और टिकाऊ सड़क नेटवर्क की सौगात मिल रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत स्वीकृत दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का आज विधिवत भूमिपूजन किया गया। इन कार्यों पर कुल 3 करोड़ 38 लाख 65 हजार रुपए की लागत आएगी।
भूमिपूजन कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम लखनपुर से कान्हाभैरा तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया, जिसकी लागत 2 करोड़ 97 लाख रुपए है। वहीं ग्राम रबेली में ग्राम गौरव पथ सड़क निर्माण कार्य की लागत 41 लाख 65 हजार रुपए है। इन सड़कों के निर्माण से क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों को वर्षभर सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, कृषि परिवहन और स्थानीय व्यापार को सीधा लाभ होगा।
ग्रामीण विकास की रीढ़ बनेंगी सड़कें
मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सियाराम साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में कवर्धा विधानसभा में अभूतपूर्व विकास हो रहा है। सड़क, बिजली, पानी और शिक्षा जैसे मूलभूत विषयों पर सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत स्वीकृत ये सड़कें ग्रामीण विकास की रीढ़ साबित होंगी और क्षेत्र की आर्थिक प्रगति को नई दिशा देंगी।
जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि मजबूत सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि रोजगार, व्यापार और सामाजिक विकास के नए अवसर भी पैदा करती हैं। कवर्धा विधानसभा में जिस तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं, वह पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
भूमिपूजन कार्यक्रम में मोतीराम चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, प्रकाश चंद्रवंशी, खेमराज साहू, राम सिंह ठाकुर, दिनेश जयसवाल, प्रताप चंद्रवंशी, जनपद सदस्य शैली सुरेंद्र चंद्रवंशी, रूपेश चंद्रवंशी, द्वारिका चंद्रवंशी (सरपंच लखनपुर), कोमल चंद्रवंशी (सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष, लखनपुर), डॉ. पूनाराम सिहवारे, जमुना गणेश चंद्रवंशी (सरपंच कान्हाभैरा), नेहा दिनेश झरिया (सरपंच रबेली) सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने जताया आभार
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों पुरानी सड़क समस्या का अब स्थायी समाधान हो रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन सड़कों के निर्माण से गांवों का विकास तेज होगा और आमजन का जीवन स्तर बेहतर बनेगा।
प्रगति के पथ पर कवर्धा विधानसभा
यह भूमिपूजन कार्यक्रम कवर्धा विधानसभा में निरंतर चल रही विकास प्रक्रिया का एक और मजबूत उदाहरण है, जो यह दर्शाता है कि क्षेत्र तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है।




