
कवर्धा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 की नवनिर्वाचित सदस्य पूर्णिमा मनिराम साहू ने बीते शुक्रवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र के ग्राम खड़ौदाकला में आभार प्रदर्शन सह होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला भाजपा के उपाध्यक्ष, नितेश अग्रवाल, बरसाती वर्मा, जिला पंचायत सदस्य डॉ1 वीरेन्द्र साहू, जिला महामंत्री भाजपा क्रांति गुप्ता, महेन्द्र घृतलहरे, जिला पंचायत सदस्य विजय पटेल,मंडल अध्यक्ष मोहन ध्रुवे उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, बलदाऊ चंद्रवंशी, झम्मन चंद्रवंशी, राजेश साहू महामंत्री मंडल बोड़ला, बीरबल साहू महामंत्री पांडातराई मंडल रामविलास चन्द्रवंशी , सचिन गुप्ता महामंत्री भाजयूमो, तुकेश चंद्रवंशी, उत्तरा गोकुल साहू, अमित वर्मा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बोड़ला, बालाराम चंद्रवंशी, हेमचंद चंद्रवंशी, महंत श्रवण गिरी गोस्वामी, शिवनाथ वर्मा, दिलीप वर्मा, नरोत्तम साहू भाजयुमो मंडल अध्यक्ष पंडरिया, धरमराज साहू तहसील अध्यक्ष कवर्धा सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता व पदाधिकारी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित जनो को संबोधित करते हुए जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 5 की नवनिर्वाचित सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू ने अपनी जीत का श्रेय भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की देवतुल्य जनता को देते हुए कहा कि यह जीत प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन तथा प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा तथा विधायक श्रीमती भावना बोहरा द्वारा क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यो की जीत है। उन्होने कहा कि जिलेवासियों ने जिस ढंग से नगरीय निकायत तथा त्रि-स्तरीय चुनाव में भाजपा सरकार पर भरोसा जताया है उसे जिले के समुचित विकास की राह आसान हो गई है। अब ट्रपल इंजन की सरकार काम करेगी और क्षेत्र का समुचित विकास होगा। उन्होने भरोसा दिलाया कि क्षेत्रवासियों ने जिस उम्मीद और भरोसे से उन्हें शानदार जीत दिलाई है उस पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों सहित क्षेत्रवासियों ने जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू का फूल-माला भेंट कर सम्मान किया। उन्होने अपनी जीत के लिए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नीतेश अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य डॉ.वीरेन्द्र साहू सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया और निर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा मनिराम साहू के चुनावी संघर्ष की प्रशंसा की।
—————–
