कबीरधामकवर्धा

अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कबीरधाम के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का किया पुतला दहन ।*

कवर्धा -:प्रदेश भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के आव्हान पर, जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू के मार्गदर्शन में, जयप्रकाश लोधी अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा कबीरधाम के नेतृत्व में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया।
*इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष अशोक साहू ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भारत न्याय यात्रा के दौरान राहुल गाँधी द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी को ओबीसी वर्ग का नही मानना पूरे देश के ओबीसी समाज का अपमान है।* इसप्रकार राहुल गांधी के द्वारा समस्त ओबीसी समाज एवं साहू समाज के ऊपर अपमान करते हुए, यह साबित किया है कि राहुल गांधी का भारत जोड़ो न्याय यात्रा नहीं हैं,अपितु भारत तोड़ो, अन्याय यात्रा के माध्यम से सभी ओबीसी समाज को गालियाँ देने का काम कर रहे है।
*डॉ. नारायण साहू (जिलामहामंत्री- भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चा कबीरधाम ने अपने वक्तव्य में कहा कि*, *प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की जाति घांची तेली को केंद्र सरकार ने 27 अक्टूबर 1999 को ही ओबीसी के आधिकारिक सूची में शामिल कर लिया था* *इस तरह मोदी जी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के 2 साल पहले ही उनकी जाति ओबीसी में शामिल हो चुका था।*
*कांग्रेस पार्टी के नेताओ द्वारा झूठ बोलकर यशस्वी प्रधानमंत्री जी को बदनाम कर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना आदत हो गई है। राहुल गांधी द्वारा इससे पहले भी प्रधानमंत्री के बारे में गलत टिप्पणी किया गया था जिसमे उन्होंने सभी मोदी ( तेली) जाति को चोर कहा था। जिसके फलस्वरूप अदालत ने उनपर कार्यवाही करते हुए उनकी लोकसभा की सदस्यता खत्म कर दी थी । कांग्रेस पार्टी के द्वारा बार बार मोदी जी को अपमानित करने तथा ओबीसी विरोधी छवि के कारण छत्तीसगढ़ की जनता इन्हें नकार चुकी है देश मे कांग्रेस खत्म होने की स्थिति में आ गई है। यशश्वी प्रधानमंत्री जी के विश्व्यापी लोकप्रियता से क्षुब्ध होकर राहुल गांधी देश के ओबीसी समाज के सबसे बड़े नेता माननीय श्री नरेंद्र मोदी के जाति पर अनरगल बयान देकर राहुल गांधी ओबीसी समाज के साथ ही समूचे भारत देश की तेली जाति का अपमान कर रहे है।*
पुतला दहन कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक साहू जी,नितेश अग्रवाल उपाध्यक्ष ,देवकुमारी चंद्रवंशी उपाध्यक्ष,रूपेश जैन कोषाध्यक्ष, मनोज गुप्ता पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष, सीताराम साहू, चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी शहर मण्डल अध्यक्ष, डॉ. नारायण साहू (जिलामहामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा कबीरधाम),सुरेश दुबे, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा शहर मंडल कवर्धा मनहरण कौशिक जी ,शिवकुमार निषाद जिला युवा अध्यक्ष मछुआ प्रकोष्ठ,आनंद उपाध्याय, अनिल साहू युवा शहर अध्यक्ष,मानसिंग साहू,मधु तिवारी,विजय लक्ष्मी तिवारी, सतविंदर पाहुजा महिला अध्यक्ष, रति ठाकुर,तारादेवी मरकाम, भुनेश्वर चंद्राकर,शुशील तिवारी , सनत साहू, कैलाश कौशिक महामंत्री, चीकू सिन्हा उपाध्यक्ष, हरीश कुम्भकार,विजय साहू, मुकेश तिवारी, गोपाल साहू,गोपाल सेन,गोपी नीलेश, झरिया,विपिन मानिकपुरी,डॉ.कपिल चंद्रवंशी, एवं अन्य सभी कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button