कबीरधामकवर्धा

*कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों की सेवा का अवसर हमारे लिए सौभाग्य की बात : भावना बोहरा*

 

कवर्धा-भगवान शिवजी के भक्तिभाव और आराधना के पवित्र सावन माह के प्रारंभ के साथ ही श्रद्धालु भगवान शिवजी जी के दर्शन हेतु दूर दूर से आते हैं। ऐसे ही कबीरधाम जिले से भी प्रतिवर्ष सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और कांवड़ यात्रियों का जत्था अमरकंटक में विराजमान भोलेनाथ के दर्शन एवं उनका जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा लेकर पहुँचते हैं। सैकड़ों किलोमीटर तक हर हर महादेव के नारे के साथ भक्तजन कठिन यात्रा करते हैं। उनकी इस कठिन यात्रा को सुगम बनाने तथा अमरकंटक जाने वाले कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों के विश्राम तथा सात्विक भोजन की समुचित व्यवस्था हेतु विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री एवं कबीरधाम जिला पंचायत की सभापति भावना बोहरा द्वारा सराहनीय पहल करते हुए गुरुद्वारा परिसर, अमरकंटक में निशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्स्था की गई है।

भावना बोहरा ने बताया की 3 जुलाई से 20 जुलाई तक गुरुद्वारा परिसर, अमरकंटक, जिला अनुपपुर मध्यप्रदेश में कबीरधाम जिले से भोलेनाथ के दर्शन एवं जलाभिषेक हेतु जाने वाले कांवड़ यात्रियों के लिए निशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है। विगत वर्ष भी हमने कांवड़ यात्रियों की सेवा के लिए यह प्रयास किया था जिसमें कबीरधाम जिले के कांवड़ यात्रियों सहित श्रद्धालुओं एवं नागरिकों का भरपूर सहयोग मिला था। इसी के मद्देनजर हमने इस वर्ष भी भोले बाबा के भक्तों के लिए यह प्रयास किया है और हमारा सौभाग्य है की इस पुण्य कार्य में हमें अपना सहयोग करने का सुअवसर मिला है। हमने जिले से जाने वाले कांवड़ यात्रियों द्वारा अपनी यात्रा की अग्रिम जानकारी, अन्य सहायता एवं जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9754462000, 9755359004 भी जारी किया है, जिसके माध्यम से वे हमसे संपर्क कर सकते हैं।

भावना बोहरा ने बताया कि हमारे कबीरधाम जिले के सैकड़ों श्रद्धालु कठिन यात्रा करके भगवान भोलेनाथ जी का जलाभिषेक करने के लिए अमरकंटक तक कांवड़ यात्रा लेकर जाते हैं। उनकी इस आस्था का सम्मान करते हुए और एक जनप्रतिनिधि होने के नाते अपने सामाजिक दायित्वों को पूरा करने हेतु हमने कबीरधाम जिले से कांवड़ यात्रा लेकर अमरकंटक जाने वाले कांवड़ियों के लिए गुरुद्वारा परिसर, अमरकंटक में 3 जुलाई से 20 जुलाई तक ठहरने व भोजन की निःशुल्क व्यवस्था की है। कबीरधाम जिले से जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा और इस कठिन यात्रा के बाद उन्हें विश्राम मिल सके इसके लिए यह व्यवस्था की है जिससे कांवड़ यात्रियों को राहत मिलेगा।

भावना बोहरा ने आगे कहा कि श्रावण मास के शुभ अवसर पर कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमें पुण्य अवसर मिल रहा है जो हमारे लिए सौभाग्य की बात है। भावना समाज सेवी संस्थान निरंतर हर जरूरतमंद लोगों की सेवा एवं मदद के लिए तत्पर है और किसी भी विषम परिस्थति में हर व्यक्ति की सहायता के लिए दिन-रात कार्य कर रही है। मुझे विश्वास है कि इस पुण्य अवसर पर अपने सामाजिक दायित्व को पूरा करने हेतु कांवड़ यात्रियों की सेवा करने का हमने एक सार्थक प्रयास किया है उसमें भी सभी का सहयोग हमें प्राप्त होगा। हमारी धार्मिक, सांस्कृतिक व पुरातन संस्कृति के संरक्षण हेतु हमसे जो भी प्रयास होगा वह हम जरुर करेंगे। कांवड़ यात्रा निकालने से पुण्यदायी फल मिलते हैं और इस पुण्य का भागीदार बनने का सुअवसर मिलना हमारे लिए स्वयं भगवान शिव का आशीर्वाद मिलना है। कांवड़ यात्रियों की सेवा, उनके विश्राम तथा शुद्ध एवं सात्विक भोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। तय स्थान में उनके विश्राम हेतु सभी प्रकार की समुचित सुविधा उपब्ध है, जहाँ वे अपनी कठिन यात्रा के बाद वहां विश्राम कर सकते हैं। प्रतिदिन उक्त स्थान में भगवान भोलेनाथ की महाआरती भी की जाती है जिसमें कांवड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है।

विदित हो कि भावना समाज सेवी संस्थान द्वारा लगातार कबीरधाम जिले सहित आस-पास के जिले में निवासरत हर जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य जांच हेतु निःशुल्क मोबाइल हेल्थ पैथ लैब का संचालन, निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा, महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए निःशुल्क बस सेवा, सामाजिक, धार्मिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, महिलाओं का सशक्तिकरण और गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता के उद्देश्य के साथ संस्थान द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button