विविध

गांधी जयंती पर इंदौरी में चला विशेष स्वच्छता अभियान, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने लिया स्वच्छ नगर का संकल्प

कवर्धा/इंदौरी, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर नगर पंचायत इंदौरी में “स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026” के अंतर्गत “एक कदम स्वच्छता की ओर” विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान नगर के नया बाजार चौक, सरदार वल्लभभाई पटेल चौक एवं भक्ति माता कर्मा चौक के आसपास विशेष साफ-सफाई की गई।
अभियान में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि महंगी लाल मंडले, उपाध्यक्ष जसवंत कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, पार्षद नारद साहू, भरत साहू, विद्यागिरी गोस्वामी एवं गंगासागर टंडन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीनिवास द्विवेदी के नेतृत्व में सफाई मित्रों और नगरवासियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अपने घर, मोहल्ले और आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संदेश दिया गया। अभियान के तहत “एक पेड़ मां के नाम” पहल के अंतर्गत वृक्षारोपण भी किया गया।
जनप्रतिनिधियों से लेकर बच्चों और बुजुर्गों ने लिया हिस्सा
स्वच्छता अभियान में नगर के जनप्रतिनिधियों के साथ सीताराम साहू, कार्यालय कर्मचारी हीरेंद्र तिवारी, सुरेश जायसवाल, भगवती पाली, रवि कुमार मानिकपुरी, दीपक कश्यप, मोहन साहू, केयर भूषण गोस्वामी, संजय साहू, जितेंद्र ठाकुर, रामू यादव, संजय जायसवाल, पारस डेहरिया एवं योगेश्वर सहित बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। बच्चों और बुजुर्गों ने भी अभियान में सहभागिता कर स्वच्छता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान “स्वच्छ नगर–स्वस्थ नगर” का संकल्प लेते हुए स्वच्छता अभियान को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी नहीं फैलाने और दूसरों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button