विविध

धान खरीदी की तैयारियों पर DMO से खास बातचीत:

7.22 लाख मीट्रिक टन खरीदी का लक्ष्य, 144 केंद्रों से होगी खरीदी

CGN News | कवर्धा
सवाल: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में कबीरधाम जिले में धान खरीदी का क्या लक्ष्य निर्धारित किया गया है?
DMO: शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए कबीरधाम जिले में 7,22,870 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसानों को धान बेचने में सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिले में कुल 144 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की जाएगी।

सवाल: इस वर्ष कितने नए उपार्जन केंद्र शुरू किए जा रहे हैं?
DMO: शासन ने किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा देने के उद्देश्य से प्रदेश में 362 नए उपार्जन केंद्रों की अनुमति दी है। इनमें 36 नए उपार्जन केंद्र कबीरधाम जिले में प्रारंभ होंगे। नए केंद्रों के लिए स्थल चयन और मैपिंग की प्रक्रिया खाद्य एवं सहकारिता विभाग द्वारा पूरी कर ली गई है।
सवाल: किसानों के लिए एग्रीस्टेक पंजीयन कितना महत्वपूर्ण है?
DMO: खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए संयुक्त खातेदारों के सभी सदस्यों का एग्रीस्टेक में पंजीयन अनिवार्य किया गया है। खाद्य एवं राजस्व विभाग के माध्यम से यह कार्य लगातार किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोक सेवा केंद्र और सेवा सेतु के माध्यम से भी एग्रीस्टेक पंजीयन कराया जा रहा है।
सवाल: अब तक कितने किसानों का पंजीयन हो चुका है और अंतिम तिथि क्या है?
DMO: जिले में अब तक 1,28,109 किसानों का पंजीयन किया जा चुका है। एग्रीस्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। इसलिए जिन किसानों का पंजीयन अभी बाकी है, वे निर्धारित समयसीमा के भीतर अपना पंजीयन करा लें।

सवाल: धान खरीदी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा?
DMO: हां। धान खरीदी के सुचारू संचालन के लिए जिले के मास्टर ट्रेनरों की 14 अक्टूबर 2026 को विपणन संघ मुख्यालय में कार्यशाला आयोजित की गई है। इसके बाद मास्टर ट्रेनरों द्वारा 19 से 27 अक्टूबर 2026 तक जिले में समिति के चयनित नोडल अधिकारी एवं समिति प्रबंधक/डेटा एंट्री ऑपरेटरों को धान खरीदी से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सवाल: धान खरीदी केंद्रों की तैयारियां कब तक पूरी करने का लक्ष्य है?
DMO: धान खरीदी केंद्रों की प्रारंभिक तैयारी पूरी करने के लिए 25 अक्टूबर 2026 तक की समयसीमा निर्धारित की गई है। वहीं संग्रहण केंद्रों में धान भंडारण की पूर्व प्रारंभिक तैयारी 5 नवंबर 2026 तक पूरी करने के निर्देश हैं। हमारा प्रयास है कि खरीदी शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाएं व्यवस्थित रूप से तैयार रहें।
एक नजर

धान खरीदी लक्ष्य: 7,22,870 मीट्रिक टन
कुल उपार्जन केंद्र: 144
नए उपार्जन केंद्र: 36
किसानों का पंजीयन: 1,28,109
एग्रीस्टेक पंजीयन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2026
केंद्रों की प्रारंभिक तैयारी: 25 अक्टूबर तक
संग्रहण केंद्र तैयारी: 5 नवंबर तक
सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button