डॉक्टर दिवस पर कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ वृक्षारोपण, हरित भविष्य का लिया संकल्प

कुकदूर। डॉक्टर दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ समाज के निर्माण का संदेश देना था।
कार्यक्रम में पंडरिया ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला है और हर व्यक्ति को इस दिशा में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा कुकदूर मंडल के महामंत्री यशवंत श्रीवास भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ. स्वप्निल साधू, डॉ. श्वेता सोनी, होरीलाल यादव, बालकृष्णन साहू, सरोज भगत सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुकदूर के चिकित्सकों एवं अस्पताल स्टाफ ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण कर अभियान में भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, जनस्वास्थ्य और हरित भविष्य के लिए पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। डॉक्टर दिवस पर आयोजित यह वृक्षारोपण अभियान सेवा, स्वास्थ्य और प्रकृति संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी का प्रेरणादायक संदेश देकर संपन्न



