विविध

गन्ना किसानों का बकाया जुलाई-अगस्त तक चुकाने का लक्ष्य: विधायक भावना बोहरा

कवर्धा/पंडरिया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने शक्कर कारखाने में गन्ना बेचने वाले किसानों को आश्वस्त किया है कि उनकी बकाया भुगतान राशि जुलाई से अगस्त के बीच पूरी तरह खातों में हस्तांतरित कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भुगतान में तेजी लाने के लिए शासन स्तर पर चीनी स्टॉक के मूल्य के बराबर अग्रिम राशि उपलब्ध कराने का प्रस्ताव रखा गया है।
विधायक ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में कारखाने की वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए स्थापना, अनुरक्षण और अन्य खर्चों में कटौती कर लगभग 16 करोड़ रुपये की बचत की गई है। साथ ही संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और मोलासिस की बेहतर कीमत पर बिक्री से आय बढ़ाने के प्रयास किए गए हैं।
भावना बोहरा ने कहा कि गन्ना किसानों का समयबद्ध भुगतान सरकार की प्राथमिकता है और किसानों के हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button