विविध

मेडिकल कॉलेज के लिए सांसद के प्रयास जारी, मान्यता दिलाने केंद्र से की पहल

कवर्धा। कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना को लेकर लंबे समय से प्रयासरत सांसद संतोष पांडेय ने अब मेडिकल कॉलेज की मान्यता का मुद्दा केंद्रीय स्तर पर उठाया है। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Jagat Prakash Nadda को पत्र लिखकर कवर्धा मेडिकल कॉलेज को मान्यता प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है।
सांसद ने पत्र में बताया कि मेडिकल कॉलेज के स्थायी भवन का निर्माण कार्य प्रगति पर है और तब तक वैकल्पिक भवनों में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित की जा सकती हैं। उन्होंने आयुष भवन, उद्योग भवन तथा छात्रावास के लिए पुराने तहसील कार्यालय जैसी उपलब्ध व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज संचालन के लिए आवश्यक सुविधाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा सकती हैं।
गौरतलब है कि सांसद संतोष पांडेय वर्ष 2021 से कबीरधाम जिले में मेडिकल कॉलेज की मांग उठाते रहे हैं। उन्होंने लोकसभा में भी यह विषय प्रमुखता से रखा था तथा तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री Harsh Vardhan और बाद में Mansukh Mandaviya से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपा था। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai से मुलाकात कर भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने का भी प्रयास किया, जिसके बाद राज्य सरकार ने निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय मंजूरी प्रदान की। अब सांसद ने मेडिकल कॉलेज की मान्यता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार से विशेष हस्तक्षेप की मांग की

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button