विविध

11 साल में दम तोड़ गई सिटी बस योजना, टर्मिनल वीरान; यात्री परेशान

कवर्धा। शहर में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने के लिए वर्ष 2015 में शुरू की गई सिटी बस योजना अब पूरी तरह दम तोड़ चुकी है। दस सिटी बसों के संचालन के लिए घुघरी रोड पर बनाए गए टर्मिनल की हालत खस्ताहाल हो गई है और वर्षों से बस सेवा बंद होने के कारण यह परिसर वीरान पड़ा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, शहर के विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने और नागरिकों को सस्ती परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सिटी बस सेवा शुरू की गई थी। शुरुआती वर्षों में यह सेवा लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हुई, लेकिन बाद में रखरखाव और संचालन में लापरवाही के चलते बसें बंद होती चली गईं।
वर्तमान में बस टर्मिनल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। भवन की दीवारें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, परिसर में अव्यवस्था का माहौल है और सरकारी संपत्ति धीरे-धीरे खंडहर में तब्दील होती जा रही है।
सार्वजनिक परिवहन की सुविधा बंद होने से विद्यार्थियों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों का कहना है कि यदि बस सेवा को पुनः शुरू किया जाए तो शहर में यातायात का दबाव कम होगा और लोगों को राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल पहल कर सिटी बस योजना को पुनर्जीवित करने की मांग की है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button