विविध

कार की टक्कर से बेटी की मौत, पिता गंभीर; गाय को बचाने में ट्रेलर ट्रक से भिड़ा

सीजीएन न्यूज़ | सहसपुर लोहारा/पंडरिया
कबीरधाम जिले में मंगलवार शाम से बुधवार के बीच हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। सहसपुर लोहारा में बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत में शासकीय स्कूल के व्याख्याता समेत तीन लोगों की जान चली गई। वहीं पंडरिया में धान की रोपाई कर मोपेड से घर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बेटी की मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हैं। इधर बोड़ला में एनएच-30 पर सड़क पर अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार ट्रेलर खड़े ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हुए हैं।
विचारपुर के पास बाइक-स्कूटी की भिड़ंत, व्याख्याता समेत 3 की मौत
सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के सिल्हाटी-खमरिया मार्ग पर ग्राम विचारपुर के पास मंगलवार शाम करीब 5.30 बजे बाइक और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल रणवीरपुर में पदस्थ व्याख्याता श्यामाचरण देवांगन (43) की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार व्याख्याता स्कूल में ड्यूटी पूरी करने के बाद स्कूटी से सहसपुर लोहारा स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम ढोढमा निवासी देवदास मारकंडे (19) और पुनीत कुमार रात्रे (22) तेज रफ्तार बाइक से सामने से आ रहे थे। दोनों वाहनों की भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि व्याख्याता ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
गंभीर रूप से घायल दोनों युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर लोहारा ले जाया गया। इलाज के दौरान देवदास की मौत हो गई, जबकि पुनीत को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
धान की रोपाई कर लौट रहे पिता-पुत्री को कार ने मारी टक्कर
पंडरिया थाना क्षेत्र के डोमसरा मोड़ बिजली ऑफिस के पास मंगलवार शाम करीब 6 बजे हादसा हुआ। 35 वर्षीय फुलेश्वरी निर्मलकर अपने पिता चंदराम निर्मलकर (55) के साथ धान की रोपाई कर मोपेड से घर लौट रही थीं। पंडरिया-मुंगेली मुख्य मार्ग से गांव की ओर मुड़ते समय मुंगेली की तरफ से आ रही हुंडई कार क्रमांक सीजी 10 एनसी 5100 ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में फुलेश्वरी गंभीर रूप से घायल हो गईं और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं चंदराम के बाएं पैर में फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें बेहतर उपचार के लिए कवर्धा रेफर किया गया।
हादसे के बाद कार चालक मौके पर नहीं रुका और करीब दो किलोमीटर दूर नवागांव हटहा के पास कार छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
गाय को बचाने में ट्रेलर खड़े ट्रक से भिड़ा
बोड़ला में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर बीचपारा स्थित उतीयईल पुलिया के पास मंगलवार रात करीब 8.30 बजे ट्रेलर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह स्थान पहले से ही ब्लैक स्पॉट-3 के रूप में चिह्नित है।
जानकारी के अनुसार तिवारी ढाबा के पास ट्रेलर के सामने अचानक गाय आ गई। चालक ने गाय को बचाने के लिए वाहन मोड़ा, लेकिन तेज रफ्तार के कारण ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक और हेल्पर घायल हुए हैं।
सड़कों पर मवेशी बने जानलेवा खतरा
एनएच-30 समेत जिले की कई सड़कों पर बड़ी संख्या में मवेशी बैठे रहते हैं। कई बार बाइक सवार सीधे मवेशियों से टकरा जाते हैं, जबकि भारी वाहन चालक उन्हें बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो देते हैं। लगातार हो रहे हादसों के बावजूद सड़कों से मवेशियों को हटाकर कांजी हाउस या गौठान में रखने की प्रभावी व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। इन हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार, लापरवाह ड्राइविंग और सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या को गंभीरता से सामने ला दिया ह

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button