6 से 8 जुलाई तक पट्टा सर्वे के विशेष शिविर, 9 जुलाई से वार्डवार घर-घर होगा सर्वे

कवर्धा। नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन परिवारों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा 6 से 8 जुलाई तक विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 9 जुलाई से गठित सर्वे दल वार्डवार घर-घर जाकर पात्र हितग्राहियों का सर्वे करेंगे। इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने पार्षदों के साथ समीक्षा बैठक कर अभियान की तैयारियों की समीक्षा की।
बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि “छत्तीसगढ़ नगरीय क्षेत्रों में आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023” के तहत पात्र एवं आवासहीन परिवारों को 30 वर्षों के लिए शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा प्रदान किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सर्वे पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से किया जाए तथा कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित न रहे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि नियम-2023 के तहत नगर क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को निर्धारित सीमा तक 800 वर्गफीट भूमि का नवीन पट्टा दिया जाएगा। इसके अलावा अतिरिक्त कब्जे वाली भूमि के नियमितीकरण, अवैध अथवा अनियमित पट्टा हस्तांतरण के नियमितीकरण तथा भूमि उपयोग परिवर्तन से जुड़े मामलों का भी सर्वे और परीक्षण किया जाएगा।
नगर पालिका और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा 6 से 8 जुलाई तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष शिविर लगाए जाएंगे। वीर सावरकर भवन में 6 से 8 जुलाई, पीजी कॉलेज डोम परिसर में 7 एवं 8 जुलाई तथा ठाकुर पारा भवन में 6 से 8 जुलाई तक शिविर आयोजित होंगे। यहां नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे, दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा और पट्टा सर्वे व नियमितीकरण संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
शिविरों के समापन के बाद 9 जुलाई 2026 से सर्वे दल नगर के प्रत्येक वार्ड में घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करेंगे और पात्र हितग्राहियों की सूची तैयार करेंगे। प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि 10 अगस्त 2026 से पहले संपूर्ण सर्वे कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि पात्र परिवारों को जल्द से जल्द योजना का लाभ मिल सके।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों में आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविरों में पहुंचकर आवेदन प्रस्तुत करें तथा सर्वे दलों को सही जानकारी उपलब्ध कराकर अभियान





