विविध

मोटराइज्ड ट्रायसायकल से आसान हुआ मनीदास का सफर, आत्मनिर्भरता को मिली नई रफ्तार

80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग मनीदास बंजारे को नगर पालिका अध्यक्ष ने प्रदान की मोटराइज्ड ट्रायसायकल

सीजीएन न्यूज़ | कवर्धा
शासन की दिव्यांगजन कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम घोठिया, जनपद पंचायत कवर्धा निवासी 80 प्रतिशत अस्थि बाधित दिव्यांग मनीदास बंजारे, पिता शम्भू दास बंजारे को मंगलवार को नगर पालिका परिषद कवर्धा में मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की गई।
मनीदास बंजारे ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक के रूप में कार्यरत हैं। दिव्यांगता के कारण उन्हें पंचायत से संबंधित कार्यों के लिए आने-जाने तथा विभिन्न स्थानों पर पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। आवागमन के लिए उन्हें कई बार दूसरों की सहायता लेनी पड़ती थी, जिससे दैनिक कार्य प्रभावित होते थे।
आवागमन में मिलेगी सुविधा
शासन की दिव्यांगजन हितैषी पहल के तहत 1 सितंबर 2026 को नगर पालिका परिषद कवर्धा में नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश चन्द्रवंशी ने मनीदास बंजारे को मोटराइज्ड ट्रायसायकल प्रदान की। वाहन मिलने से अब मनीदास अपने कार्यस्थल सहित अन्य आवश्यक स्थानों तक अधिक आसानी और स्वतंत्रता से पहुंच सकेंगे। इससे उनके कार्यों में सुविधा के साथ आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
मोटराइज्ड ट्रायसायकल मिलने पर मनीदास बंजारे ने शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सहायता उनके लिए केवल आवागमन का साधन नहीं है, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और स्वावलंबन के साथ जीवन आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
शासन की इस पहल से दिव्यांगजनों को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने, उनके आवागमन को सुगम बनाने तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहयोग मिल रहा है।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button