वनांचल के छुहीनाला और चोरभट्ठी में विकास कार्यों की सौगात, सांसद संतोष पांडेय ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

कवर्धा। क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने बोड़ला विकासखंड के वनांचल ग्राम छुहीनाला और चोरभट्ठी में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम छुहीनाला में नवीन आंगनबाड़ी केंद्र भवन का लोकार्पण तथा ग्राम चोरभट्ठी में शासकीय प्राथमिक शाला भवन एवं अटल डिजिटल केंद्र भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद पांडेय ने कहा कि नवीन आंगनबाड़ी भवन बच्चों के बेहतर पोषण, शिक्षा और सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। वहीं प्राथमिक शाला भवन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराएगा और अटल डिजिटल केंद्र ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं एवं तकनीकी सुविधाओं की पहुंच बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। सरकार सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए लगातार विकास कार्यों को गति दे रही है।
कार्यक्रम के दौरान सांसद ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वैष्णव, जयराम साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विदेशीराम धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य राजकुमार मेरावी, रामकिंकर वर्मा, कांशीराम उइके, विकास पांडेय, नरेश चंद्रवंशी, नरेश साहू, राजेश साहू, अमित वर्मा, टेकराम चंद्रवंशी, हुतेंद्र चंद्रवंशी, मनोज नायक, सुनील मानिकपुरी, सरपंच सुकलाल मेरावी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित





