विविध

नाबालिग अपहरण व दुष्कर्म मामले में बड़ी कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद

कवर्धा, 23 अप्रैल 2026।
जिला कबीरधाम पुलिस ने नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा पीड़िता को सकुशल बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा डीएसपी आशीष शुक्ला के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली कवर्धा की टीम ने थाना प्रभारी निरीक्षक योगेश कश्यप के नेतृत्व में सुनियोजित कार्रवाई को अंजाम दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी द्वारा थाना कोतवाली कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री 22 जून 2025 की रात घर से बिना बताए लापता हो गई है। इस पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 269/2025 के तहत धारा 137(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।
जांच के दौरान साइबर सेल की मदद से संदिग्ध के मोबाइल नंबर का सीडीआर और लोकेशन विश्लेषण किया गया। इसके आधार पर पुलिस टीम को जिला बलौदाबाजार के थाना पलारी क्षेत्र के ग्राम अमेरा भेजा गया, जहां 21 अप्रैल 2026 को कार्रवाई करते हुए पीड़िता को आरोपी के कब्जे से सुरक्षित बरामद कर लिया गया।
पीड़िता के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रकरण में धारा 64(2)(एम), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 जोड़ी गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें लगभग 7 सप्ताह 3 दिन का गर्भ होना पाया गया है। साथ ही डीएनए परीक्षण की अनुशंसा की गई है।
पुलिस ने आरोपी दीनानाथ साहू उर्फ दीनू उर्फ दिनेश (23 वर्ष), निवासी ग्राम कुची, थाना गिद्धपुरी, जिला बलौदाबाजार को 22 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है।
आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड हेतु आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला एवं बाल अपराधों के प्रति “शून्य सहिष्णुता” की नीति के तहत सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे मामलों में तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button