अवैध शराब परिवहन पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

कबीरधाम जिला। जिले में अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कुण्डा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर थाना कुण्डा पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध शराब का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 07 फरवरी 2026 को थाना कुण्डा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति मोटर सायकल में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर विक्रय हेतु कुण्डा की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों आरोपियों को मौके पर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
राकेश चंद्राकर, पिता फुलचंद, उम्र 38 वर्ष, निवासी शिकारी पारा, थाना कुण्डा
जितेन्द्र पारधी, पिता सुखीराम, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिकारी पारा, थाना कुण्डा
आरोपियों के कब्जे से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 31 पौवा देशी प्लेन शराब (प्रत्येक 180 एमएल), कुल 5.580 बल्क लीटर, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2480, तथा एक पुरानी इस्तेमाली प्लेटीना मोटर सायकल क्रमांक CG 09 JQ 7963, जिसकी कीमत लगभग ₹40,000, कुल जुमला कीमत ₹42,480 जप्त की गई।
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार किया गया तथा माननीय न्यायालय में रिमाण्ड हेतु प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई में थाना कुण्डा प्रभारी निरीक्षक विमल लावनिया के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विवेक प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भोला राम यादव, आरक्षक आलोक राठौर, आरक्षक जेठूराम साहू एवं सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब, मादक पदार्थों एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



