आम आदमी पार्टी का रानी आकांक्षा देवी सिंह की अगुवाई में कवर्धा शहर में डोर- टू-डोर जनसंपर्क,
खडग राज सिंह को अपार जन समर्थन और विश्वास, पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ती दिखाई दे रही हैं
कवर्धा। विधानसभा क्षेत्र के कवर्धा शहर इलाके में आम आदमी पार्टी का राजा खड्ग राज सिंह के पक्ष में डोर टू डोर जनसंपर्क चल रहा है,वहीँ लोहारा की रानी आकांक्षा देवी सिंह अपने पति तथा आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजा खड़गराज सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रही हैं, वे कवर्धा शहर में घर-घर और दुकान दुकान लोगों से मिल रही हैं, लोगों को अभिवादन कर वोट देने की विनम्र अपील कर रही हैं, प्रतियुत्तर में लोग अपार स्नेह, समर्थन और भरोसा रानी आकांक्षा देवी को दे रहे हैं। सहजता, विनम्रता और आत्मविश्वास के साथ रानी आकांक्षा देवी लोगों से अपने पति राजा खड़गराज सिंह के समर्थन में वोट मांग रही है।
धमाका न्यूज़” की पड़ताल से कवर्धा विधानसभा में कांग्रेस भाजपा के साथ आम आदमी पार्टी भी मजबूत स्थिति में खड़ी है, स्थिति इस कदर मजबूत हो चुकी है कि कांग्रेस और आम आदमी के बीच डायरेक्ट टक्कर नजर आ रहा है, राजनीतिक पंडित यह भी कह रहे हैं कि लोग भाजपा कांग्रेस के टकराव में उलझे हुए हैं और इधर राजा खड़गराज सिंह हंसते मुस्कुराते चुनावी समर जीत जाएं। बहरहाल आम आदमी पार्टी की स्थिति काफी मजबूत है और दिन रात संघर्ष कर जनता का वोट मांग रही है।