कबीरधामकवर्धा

आपका सपना पूरा करना हमारी जिम्मेदारी’,* 

_कबीरधाम कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी को भावुक मन से किया याद..._l

कवर्धा – मंगलवार 21 मई को जिला कांग्रेस कमेटी कबीरधाम के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष होरीराम साहू के सहमति से सिग्नल चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में भारतरत्न, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किए एवं उनके द्वारा भारत के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया। सभी ने उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर तिलक लगाकर उन्हें प्रणाम किया।

 

आपको बता दें पंचायतीराज व्यवस्था को मजबूत और सशक्त बनाने के साथ ही कंप्यूटर एवं संचार क्रांति लाकर युवा, आधुनिक एवं सुदृढ़ भारत के निर्माण में उनका योगदान अतुल्य है।देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने अपनी दूरदर्शी नीतियों से दूरसंचार क्रांति की शुरुआत कर भारत को कंप्यूटर युग से परिचित कराया। राजीव गांधी के आधुनिक विचारों की छाप उनके सुधारवादी कार्यों में देखी जा सकती है। आधुनिक सोच और अद्भुत निर्णय क्षमता वाले भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर सभी कांग्रेसियों ने उनका सादर नमन किया। कार्यक्रम में नीलकंठ साहू, चोवा साहू, पीतांबर वर्मा, नवीन जायसवाल, राम चरण पटेल, गोपाल चंद्रवंशी, कृष्णा कुमार नामदेव, कृष्णा साहू, तुकेश्वर साहू, सत्येंद्र वर्मा, शरद बांगली, मनीष शर्मा, राहुल सिन्हा, वाल्मीकि वर्मा, अशीष चंद्रवंशी, अंकित चौबे, मनहरण लांझी, वीरेंद्र जांगड़े, विक्की लहरे, अमित वर्मा, हस्ती कुमार मराई, आशीष साहु, विवेक सिन्हा, नानू श्रीवास, परदेशी, भागवत साहू, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button