कबीरधामकवर्धा

केबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर क्षेत्र के विकास के लिए दी करोड़ों रुपए की सौगात

कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने 50 ग्रामों के सीसी रोड कार्य के लिए किया भूमिपूजन

प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर ने कबीरधाम जिले के समुचित विकास के लिए 03 करोड़ 26 लाख 50  हजार रुपए की लागत से कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा में मंडी क्षेत्र अंतर्गत 50 ग्राम पंचायतों के लिए सीसी रोड कार्यों की सौगात दी है। मंत्री अकबर ने इस सड़क निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। इस बड़ी सौगात के लिए कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायतों के पंच, सरपंच, सचिवों एवं नागरिकों ने मंत्री अकबर के प्रति आभार प्रकट किया है। इस अवसर पर कन्हैया अग्रवाल, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष नीलकंठ साहू, कलीम खान, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, उपाध्यक्ष जमील खान, बोड़ला जनपद उपाध्यक्ष सनत जायसवाल, विजय पाण्डेय, राजेश शुक्ला, रानू दुबे, एल्डरमेन कौशल कौशिक, दलजीत पाहुजा, कृष्णकांत सोनी, पार्षद अशोक सिंह, सुनील साहू, जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश में यहां के लोगों और प्रदेश के समुचित विकास के लिए हर संभव प्रयास कर  रही है। सीसी रोड निर्माण के लिए क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से लेकर आमजनों ने मांग की थी। उन्होने कहा कि इस क्षेत्र के विधायक होने के नाते जनभावनाओं को पूरा करने के लिए लोगों की मांगों को पूरा करने का हर संभव प्रयास कर रहे है। उन्होने कहा कि क्षेत्र के जन उपायोगी मांगों को हम हर संभव पूरा करने का आगे भी पूरा प्रयास करते रहेंगे। आगे भी इसी तरह क्षेत्र के समुचित विकास के लिए सब मिलजुलकर प्रयास करते रहेंगे। सीसी रोड निर्माण कार्य की भूमिपूजन होने से लोगों में सरकार के प्रति एक विश्वास जागा है। सड़क निर्माण होने से क्षेत्र में आवागमन की सुविधाएं बढेंगी।

इन गावों में बनेगी सीसी रोड

केबिनेट मंत्री अकबर ने क्षेत्र के विकास के लिए 3 करोड़ 26 लाख 50 हजार रूपए की बड़ी सौगात दी। भूमिपूजन ग्रामों में ग्राम खड़ौदा खुर्द, खजरी कला, सिलहाटी, दौजरी, जरती, सुरजपुरा, लालपुर कला, मडमडा, नबघटा, लालपुर कला, मोहगांव, कोठार, घुघरीखुर्द, सोनबरसा, सिघनपुरी, कोदवा, बटुरा कछार, नवगांव गुलालपुर, चंदैनी, बांधा टोला, छोटूपारा ,विचारपुर, नूंनछपार, मक्के, नयापारा, मन्नाबेदी, बांधा, पथर्रा ,मिरमिट्टी, धरमपुरा, भेदली, छिरहा, मरपा, जमुनिया, जेवडन खुर्द, प्रभा टोला, मजगांव, कुटेली, लखनपुर, सोनपुरी, भीमपुरी, तिलईभाट, छपला, भेंडरा, बिगार भर्री, लेंजाखार, खैरबना कला, महाराजपुर, बेदरची और नवागांव (सरोधी) शामिल है।

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button