कबीरधामकवर्धा

नशे के खिलाफ पुलिस की ‘हैलो जिंदगी’ मुहिम

बदमाशों पर एक्शन और यूथ को करेंगे जागरूक, जल्द होगी शुरुआत

रायपुर पुलिस जल्द ही एक अभियान शुरू करने जा रही है, जिसका नाम हाेगा ‘हैलो जिन्दगी’। इस अभियान के तहत लोगों को नशे के नुकसान के बारे में जागरूक किया जाएगा। नशे के खिलाफ जागरूगता अभियान में आम जनता, डॉक्टर्स, स्कूल- कॉलेज के छात्र, स्वयं सेवी संगठन, गैर शासकीय संगठन और कई सामाजिक संगठन शामिल होंगे।

शहर के अलग-अलग क्षेत्रों, पब्लिक प्लेसेस, हाउसिंग सोसायटी, मोहल्ले, स्कूल/कॉलेज, कार्यालयों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई माध्यमों से लोगों को जागरूक किया जाएगा। साथ ही मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

जागरूकता अभियान के साथ साथ ड्रग पैडलर्स और नशे के अवैध बिक्री पर कार्रवाई भी तेज की जाएगी। ड्रग डी-एडिक्शन के विषय पर मनोवैज्ञानिक, प्रशिक्षित काउंसलर्स की मदद लेते हुए नशे की लत में फंसे युवकों/बच्चों के डी-एडिक्शन का भी प्रयास किया जाएगा।

अभियान का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अजय यादव शनिवार, 15 जुलाई काे जन जागरूकता रथ रवाना करते हुए करेंगे। रायपुर पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल रायपुर के सभी लोगों, स्वयं सेवी संगठनों, प्रबुद्धजनों, डॉक्टर कम्युनिटी और मीडिया के सभी साथियों से नशे के खिलाफ इस व्यापक अभियान ‘हैलो ज़िंदगी’ से जुड़ने की अपील करते हुए कहा- यह अभियान 15 जुलाई से 15 अगस्त तक रायपुर के शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में चलाया जाएगा।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button