छत्तीसगढ़जिलेवार ख़बरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहली जुलाई को आयेंगे कांकेर*

 

कांकेर/रायपुर :
1 जुलाई 2023 कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का विशाल आमसभा कांकेर में होना सुनिश्चित है…
*सभा स्थल को लेकर हंगामा*
सभा स्थल को लेकर भाजपा के अंदर तूफान मचा है, कल 28 जून 2023 कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा और बस्तर संभाग के प्रभारी राजनांद गांव लोकसभा से भाजपा के सांसद संतोष पांडे ने कमल सदन (भाजपा कार्यालय) कांकेर में लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का मैराथन बैठक लिया, इस बैठक में आम सभा में आने वाले कार्यकर्ताओं की संख्या 25 हजार तक आकलन किया गया, जो पंपलेट आम सभा का वितरित किया गया, उसमें सभा स्थल मेला भाटा बताया गया…
*बदला गया स्थान*
उसके बाद बैठक समाप्त कर सभी रेस्ट हाउस पहुंचे और बंद कमरे में हुए मंथन के बाद आम सभा स्थल बदलने का प्रारंभिक निर्णय लेकर, अंतिम रूप दिया गया, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के जगदलपुर से वापसी पर वहां के रेस्ट हाउस में हुई आपसी चर्चा के बाद और भाजपा सूत्र यह बता रहे हैं कि सभी नेता स्थल का मुआयना करने नरदेव हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचे और आम सभा स्थल इसी मैदान को बनाने का निर्णय ले लिया गया, इसको लेकर कांकेर जिला भाजपा और वहां के लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति यह थी कि इतने बड़े स्थान पर सभा करने पर संख्या कम आएगी तो यह पार्टी के लिए गलत संदेश चला जाएगा…
*मैदान बड़ा : कार्यकर्ता कम : शेष स्थान में पार्किंग*
निर्णय लिया गया कि मैदान के आधार स्थान को वीआईपी पार्किंग बना दिया जाए और बाकी स्थान पर मंच बनाकर सभा स्थल बना दिया जाए…

कांकेर भाजपा सूत्र यह भी बता रहे हैं कि क्षेत्रीय महामंत्री संगठन अजय जमाल जी ने नाराजगी व्यक्त की कि इतना बड़ा मैदान होने के बाद हमें गुमराह करके क्यों रखा गया और छोटे स्थान पर आमसभा क्यों रखी गई…
*साधन की व्यवस्था की मांग*
कार्यकर्ताओं का स्पष्ट कहना था कि अगर साधन की व्यवस्था हो जाती है तो आम सभा में कार्यकर्ता आने को तैयार है इस पर प्रदेश के नेताओं ने कहा कि व्यवस्था की चिंता ना किया जाए और ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता लाया जाए। सूत्र यह बता रहे हैं कि संख्या 40 हजार आने की बताई जा रही है…
*उपचुनाव के षडयंत्रकारी चेहरों की पहचान*
अबे चेहरे भी पहचाने जा रहे हैं और चिन्हित किए जा रहे हैं जिन्होंने षडयंत्र पूर्वक छोटे स्थान पर आम सभा का निर्णय लिया और पंपलेट भी वितरित कर दिया, अब कम समय में सभी स्थानों पर नए पंपलेट छपवा कर प्रेषित करना लगभग असंभव सा है लेकिन प्रयास जारी है…

28 जून की दोपहर मैराथन बैठक के बात कार्यकर्ताओं में एक चर्चा का विषय बना हुआ था कि 2022 में भानूप्रतापपुर विधानसभा के उपचुनाव के समय उन भीतरघात करने वाले चेहरे को पहचाना जाए जो कि लगभग चिन्हित है और उन्हें 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के पहले अगर अलग-थलग नहीं किया गया तो ऐसे बेनकाब चेहरे कांग्रेस के साथ मिलकर भाजपा को डैमेज कर सकते हैं, कार्यकर्ताओं में ही चर्चा का विषय बना हुआ था कि कांग्रेस के एक ताकतवर नेता जो कांकेर के हैं उनसे मिलकर भाजपा के नेता रणनीति तैयार करते हैं और भाजपा को डैमेज करते हैं अब इसमें कितनी सच्चाई है यह तो कांकेर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता ही जाने, लेकिन प्रदेश नेतृत्व को इसे संज्ञान में लेना ही होगा…

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की यह सभा जो 1 जुलाई 2023 को कांकेर में होने जा रही है, उसका सफल होना भाजपा के लिए बहुत जरूरी है, बता दें कि कांकेर लोकसभा में 8 विधानसभा क्षेत्र कांकेर भानूप्रतापपुर, अंतागढ़, डौंडीलोहारा, बालोद, गुंडरदेही, सिहावा नगरी और केशकाल हैं, जहां से कार्यकर्ता जुटेंगे।

  1. ––———-

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button