विविध

नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देने वाला आरोपी नागपुर से गिरफ्तार

CGN News | कवर्धा
नाबालिग से दुष्कर्म कर शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के मामले में महिला थाना पुलिस ने फरार आरोपी को महाराष्ट्र के नागपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, 29 जून 2026 को नाबालिग पीड़िता ने अपने परिजनों के साथ महिला थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल निवासी करन ध्रुवे ने अक्टूबर-नवंबर 2025 में उसे बहला-फुसलाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसका लगातार शारीरिक शोषण किया। इस दौरान पीड़िता गर्भवती हो गई। इसकी जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया।
मामले में महिला थाना पुलिस ने अपराध क्रमांक 29/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(एम), 87 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। पुलिस ने पीड़िता और उसके परिजनों के बयान दर्ज करने के साथ उपलब्ध साक्ष्यों एवं तकनीकी जानकारी के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान आरोपी के नागपुर, महाराष्ट्र में होने की जानकारी पुलिस को मिली। इसके बाद महिला थाना की टीम नागपुर पहुंची और आरोपी करन ध्रुवे पिता लखन ध्रुवे, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम कटंगी कला, थाना सिंघनपुरी जंगल, वर्तमान पता धनगांव, थाना लोहारा, जिला कबीरधाम को 16 अगस्त 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार पूछताछ एवं विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर नियमानुसार गिरफ्तारी की कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की विवेचना जारी है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक प्रमिला मंडावी के दिशा-निर्देशन में महिला थाना पुलिस टीम द्वारा की गई। कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Advertisement Advertisement 2

Brajesh Gupta

Editor, cgnnews24.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button